लुधियाना सिविल अस्पताल से कैदी फरार:हड्डियों के डॉक्टर के पास ले जा रहे थे ,भारी भीड़ का फायदा उठाते हथकड़ी से हाथ निकालकर भागा मामला दर्ज

लुधियाना | सिविल अस्पताल में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस कस्टडी से एक शातिर कैदी चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी अजय कुमार जो बोस्टल जेल में बंद था उसे मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल लाया गया था। हड्डियों के डॉक्टर के पास था आरोपी: रीडर ब्रांच SSP दफ्तर खन्ना में तैनात एएसआई हरभजन सिंह ने बताया कि वे अपनी टीम के साथ अजय सहित पांच कैदियों को मेडिकल के लिए लाए थे। जब वे अजय को हड्डियों के डॉक्टर के पास ले जाकर दवाई दिला रहे थे, तभी अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ का फायदा उठाकर अजय ने बड़ी चालाकी से हथकड़ी से अपना हाथ बाहर निकाला और रफूचक्कर हो गया। पुलिस ने दर्ज किया केस: घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। एएसआई हरभजन सिंह के बयान पर आरोपी अजय कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 262 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें फरार कैदी की तलाश में छापेमारी कर रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *