लुधियाना से गायब युवक की दोस्तों ने की हत्या:शव को नहर में फेंका; शराब पीते वक्त हुआ था विवाद, एक गिरफ्तार

लुधियाना में लगभग दो महीने लापता हुए व्यक्ति की हत्या हुई है। उसका शव भी नहर में फेंक दिया गया था। उसके दोस्तों ने ही हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया था। जिन्होंने बाद में उसकी बाइक उपयोग करने की कोशिश की। जिनकी पोल एक मैकेनिक की होशियारी से खुल गई। आरोपियों की पहचान गुलाब कुमार निवासी गांव कटानी कलां और अमन कुमार निवासी गांव कोट गंगू राय के रूप में हुई है। अमन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 103 (हत्या), 238 (ए) (अपराध के साक्ष्य को गायब करना), 3(5) (आपराधिक कृत्यों में समान इरादा), 303 (2) (चोरी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। जगदीप अपने परिवार में सबसे छोटा था और अविवाहित था। मृतक की बाइक कर रहे थे प्रयोग जगदीप सिंह 14 मई को अपने परिवार से यह कहकर घर से निकला था कि वह काम पर जा रहा है। जब वह वापस नहीं लौटा और उसका फोन भी नहीं मिला, तो परिवार ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, पहले उसका कोई सुराग नहीं मिला। लेकिन एक मैकेनिक उनके घर पहुंचा और जगदीप की बाइक की मरम्मत के लिए पैसे मांगने लगा। जबकि घरवालों का कहना था कि वह तो कई दिनों से गायब है। जगदीप के भाई प्रदीप सिंह के अनुसार मैकेनिक ने दावा किया कि दो लोग बाइक को मरम्मत के लिए लाए थे। 8 हजार रुपए का बिल बना और फिर गाड़ी लेकर भाग गए। रजिस्ट्रेशन डिटेल्स का इस्तेमाल उसने उनके घर का पता लगाया। फिर परिवार ने आरोपियों पता लगाना शुरू किया। आखिरकार, उन्हें संदिग्धों में से एक अमन कुमार मिला, जिसे फिर पुलिस को सौंप दिया गया। आरोपी ने मारकर नहर में फेंका पूछताछ के दौरान अमन ने कबूल किया कि 14 मई को वह और दूसरा आरोपी गुलाब कुमार नीलो नहर के पास जगदीप के साथ शराब पी रहे थे। इस दौरान बहस हुई और दोनों ने कथित तौर पर जगदीप को लाठियों से पीटा, जिससे वह बेहोश हो गया। परिणाम भुगतने के डर से उन्होंने उसके शव को नहर में फेंक दिया। मामले की जांच कर रहे कूम कलां थाने के सब-इंस्पेक्टर दलवीर सिंह ने बताया अमन हिरासत में है, जबकि गुलाब की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। जगदीप का शव अभी बरामद नहीं हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *