लुधियाना हलवारा हवाई अड्डा जल्द शुरू:सांसद अरोड़ा बोले-एयर इंडिया ने उड़ान संचालन की करी है पुष्टि

लुधियाना से सांसद (राज्यसभा) संजीव अरोड़ा ने कहा कि एयर इंडिया ने उन्हें पुष्टि की है कि भविष्य में हलवारा हवाई अड्डे से उड़ान संचालन शुरू हो जाएगा। सांसद अरोड़ा मुताहिक एयर इंडिया के ग्रुप हेड- जीआरसी और कॉर्पोरेट मामले पी बालाजी ने 8 जनवरी को अपने पत्र के माध्यम से उन्हें सूचित किया है कि एएआई द्वारा आधिकारिक रूप से आगे बढ़ने और सभी आवश्यक रेगुलेटरी अप्रूवल्स प्राप्त करने के बाद एयर इंडिया हलवारा हवाई अड्डे के लिए उड़ान संचालन शुरू कर देगा। बालाजी ने अरोड़ा को बताया है कि यह नया विकास पंजाब में कनेक्टिविटी का विस्तार करने के हमारे प्रयासों में एक रोमांचक मील का पत्थर है, जिससे व्यापार और पर्यटन दोनों क्षेत्रों को लाभ होगा। अरोड़ा को अपने पत्र में बालाजी ने लिखा है कि हम भारत के एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर की उन्नति के लिए आपके निरंतर समर्थन और प्रतिबद्धता की गहराई से सराहना करते हैं। 6 दिसंबर 2024 को सांसद अरोड़ा ने लिखा था पत्र अरोड़ा ने 6 दिसंबर, 2024 को पत्र लिखकर हलवारा से बालाजी के लिए उड़ान संचालन की शीघ्र पुष्टि करने का अनुरोध किया था। उन्होंने नटराजन चंद्रशेखरन (चेयरमैन, टाटा संस और एयर इंडिया) के साथ अपनी चर्चा के संदर्भ में यह बात कही थी। इसके बाद 14 अगस्त, 2024 को गुड़गांव में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई थी, जिसमें कार्तिकेय भट्ट, मोइन, पीयूष खरबंदा, शशि चेतिया शामिल हुए थे। एयर इंडिया की टीम ने उड़ान संचालन की व्यवहार्यता का अध्ययन करने के लिए उद्योगों और विभिन्न स्थानीय समूहों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करने के लिए गाठ वर्ष 29 अगस्त को लुधियाना का दौरा किया था। टीम में मनीष पुरी (बिक्री प्रमुख-भारत), कार्तिकेय भट्ट (एवीपी नेटवर्क प्लानिंग) और गौरव खन्ना शामिल थे। टीम ने दिल्ली हलवारा मार्ग में विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय और उद्योग से जुड़े यात्रियों के लिए बहुत संभावनाएं देखीं। यह उड़ान पंजाब के पूरे मालवा क्षेत्र में सेवा देगी। अरोड़ा के अनुसार एयर इंडिया से संपर्क करने पर हम संबद्ध एजेंसियों से अपेक्षित अनुमतियां शीघ्र प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने आगे लिखा था कि लुधियाना के लोग शहर से नागरिक उड़ान संचालन शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और एयर इंडिया की पुष्टि से उन्हें बहुत जरूरी आश्वासन मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *