लुप्त हो रहे परंपरा को जारी रखने गांव में लोककला महोत्सव शुरू

भास्कर न्यूज | अंवरी गातापार में लोककला महोत्सव का आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि धनेन्द्र साहू पूर्व पीसीसी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व मंत्री थे। उन्होंने कहा कि जब छग में कांग्रेस की सरकार थी, उस समय मुझे संस्कृति मंत्री बनाया गया। मेरा सबसे पहले काम राजिम में लग रहे पुन्नी मेला को शासन की सहयोग से भव्य राजिम पुन्नी मेला की शुरुआत किया। ऐसे ही गंगरेल पर्यटन, कवर्धा में भोरमदेव, अम्बिकापुर में मैनपाट, महासमुंद में सिरपुर जो आज के दिन में पर्यटक विदेशों से देखने आते हैं। उन्होंने कहा कि लुप्त हो रहे परम्परा को जारी रखने इस गांव में लोककला महोत्सव से शुरुआत किया है। अध्यक्षता लेखराम साहू पूर्व विधायक कुरूद ने की। इस अवसर पर भरत नाहर पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत भखारा, घनश्याम साहू ब्लाक कांग्रेस कमेटी धमतरी, प्रभुदयाल, गोविन्द साहू, आशीष साहू, प्रदीप साहू, राजकुमारी दीवान, बसंत साहू, लोकेश्वर साहू, खेमू साहू, विवेक साहू आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *