लूट और पुलिस पार्टी पर हमले के आरोपी की जेल में हालत बिगड़ी, राजिंद्रा रेफर

लुधियाना| ऑल्टो कार लूट और पुलिस पार्टी पर हमले के मामले में जेल में बंद हवालाती की वीरवार रात तबीयत बिगड़ गई। वह वीरवार को कोर्ट में पेशी से जेल में आया था। उसे बेसुध हालत में सिविल अस्पताल लाया गया। जहां से उसे पटियाला रेफर कर दिया गया। आशंका है कि पेशी के दौरान उसने कोई नशीली चीज ली है। फिलहाल डॉक्टरों ने उसके खून के नमूने लिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही सब क्लियर हो पाएगा। हवालाती का नाम मनजिंदर सिंह (37) पुत्र गुरमेल सिंह है। बता दें कि मनजिंदर सिंह जनवरी महीने में गांव कमालपुर में निहंगों के भेष में ऑल्टो कार लूटने के मामले में रेड करने गए थाना सदर के इंस्पेक्टर हर्षवीर सिंह व चौकी मराडो के इंचार्ज समेत अन्य पुलिस मुलाजिमों पर हमला करने के मामले में मनजिंदर जेल में बंद है। वीरवार को उसकी कोर्ट में पेशी थी। शाम के वक्त जब वह पेशी से वापिस लौटा तो उसकी हालत ठीक नहीं थी। जेल अस्पताल में जांच के बाद उसे सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *