गांव ललतों के इलाके में लूट के वारदातें करने के मामले में थाना सदर की पुलिस में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी कर्मवीर सिंह के अनुसार पुलिस के पास गुप्त सूचना आई थी कि एक आरोपी गांव धांधरा में लूटे हुए मोबाइल फोन बेचने के लिए जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने रविंदर सिंह पुत्र भीम सिंह वासी दोपाई, जोधा को बाइक सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि वह हथियार के बल पर लूट की वारदात करता है इसके साथ ही मौके पर ही आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


