लूट-स्नैचिंग के 6 मोबाइल सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना सिविल लाइन पुलिस ने मोबाइल लूट के मामले में 3 आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों से 6 मोबाइल बरामद हुए हैं। मामला 6 मार्च का है। रात करीब डेढ़ बजे अश्नील कुमार नामक युवक होली सिटी स्थित मेडिकल स्टोर से दवा लेकर पैदल दफ्तर लौट रहा था। तभी एक अज्ञात युवक स्कूटी पर आया और हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गया। इस मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी। एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि इस मामले में सबसे पहले 2 अप्रैल को जतिंदर सिंह उर्फ जोबन (24) को काबू किया। आरोपी संजय गांधी कॉलोनी, फतेहगढ़ चूड़ियां रोड का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि इस वारदात में प्रीतक पाल सिंह (31) भी शामिल था। प्रीतक पाल को 9 मई को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से काबू किया। प्रीतक पाल की निशानदेही पर 14 मई के दिन तीसरे आरोपी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श (19) निवासी संजय गांधी कॉलोनी काबू किया। अर्शदीप ने पुलिस को बताया कि लूटे गए मोबाइल फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर गंदे नाले के पास झाड़ियों में छिपाए गए हैं। पुलिस ने वहां से 6 मोबाइल बरामद किए। सभी अलग-अलग कंपनियों के हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी जतिंदर सिंह के खिलाफ पहले से थाना सदर, रणजीत एवेन्यू, मजीठा रोड और कंटोनमेंट में लूट-स्नैचिंग के 6 केस दर्ज हैं। वहीं दूसरे आरोपी प्रीतक पाल पर चोरी के मामले में थाना सिविल में एक केस दर्ज है। आरोपियों की उम्र 20/22 वर्ष है। पकड़े गए आरोपियों को केस में नामजद कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *