लेंटर गिरा, कारीगर और मकान मालिक घायल

मुरैना। माता बसैया थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन मकान का लेंटर अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे मकान पर काम कर रहा कारीगर और मकान मालिक गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार शाम बिचौली गांव निवासी कारीगर धर्मेंद्र पुत्र भगवान सिंह कुशवाहा (40) मकान के गेट के ऊपर डाले गए लेंटर पर काम कर रहा था। इसी दौरान लेंटर टूटकर गिर पड़ा। मलवे के चपेट में कारीगर धर्मेंद्र के साथ ही मकान मालिक रामनारायण भी आ गए। दोनों को गंभीर चोटें आईं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *