लेकसिटी की फतहसागर की पाल फूलों की महक से सजी:टूरिस्ट सीजन में खास होगा फ्लावर शो, पंजाब के राज्यपाल कटारिया ने उद्घाटन किया, देखे तस्वीरें…

आगामी दस दिनों तक उदयपुर शहर के फतहसागर झील के पास अब फूलों की खास महक रहेगी। यहां पर आज शाम को फ्लावर शो का आगाज हुआ। यहां अलग—अलग प्रजातियों के फूलों और सजावट के साथ तैयार किए गए स्थान सबको आकर्षित करते है।
उदयपुर जिला प्रशासन एवं उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) के संयुक्त तत्वावधान में फतहसागर झील की पाल पर पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने किया। रंग-बिरंगे और विविध प्रजातियों के पुष्पों से सजी पाल पूरे क्षेत्र को सुगंध और सौंदर्य से महका रही है। एक और जहां शिल्पग्राम उत्सव अपने परवान पर है वही शीतकालीन अवकाश के चलते लेकसिटी में पर्यटकों का तांता लगा हुआ है, ऐसे में फ्लावर शो पर्यटकों और शहर वासियों के लिए शिल्पग्राम के साथ ही विशिष्ट आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस दौरान कटारिया ने उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा और अन्य अतिथियों और अधिकारियों के साथ पाल पर लगी प्रदर्शनी का पैदल ही विजिट किया और उनके बारे में जानकारी ली। औपचारिक समारोह में राज्यपाल कटारिया ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि ईश्वर ने हमें उदयपुर जैसे ऐतिहासिक और अद्वितीय सौंदर्य वाले शहर की सेवा का अवसर दिया है। प्रशासनिक अधिकारियों और सहयोगी संस्थाओं ने पूरी मेहनत और समर्पण के साथ इस पुष्प प्रदर्शनी को साकार किया है। उन्होंने कहा कि पुष्प और हरियाली धरती माता का श्रृंगार हैं। जैसे पुष्पों से एक सुंदर माला बनती है, वैसे ही समाज के हर व्यक्ति को जोड़कर एक मजबूत और सशक्त देश का निर्माण होता है। कटारिया ने फ्लॉवर वैली और सज्जनगढ़ का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रकृति को जितना संवारा जाए, उतनी ही समृद्धि बढ़ती है। प्रकृति ने मानव को बहुत कुछ दिया है, अब हमारा कर्तव्य है कि हम भी प्रकृति का सम्मान और संरक्षण करें। उन्होंने कहा कि उदयपुर में दुनिया का सबसे खूबसूरत शहर बनने की सभी क्षमताएं मौजूद हैं। उन्होंने देवास परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि देवास तृतीय और चतुर्थ योजना के पूर्ण होने से उदयपुर की झीलें सदैव भरी रहेंगी। शो को टूरिस्ट कैलेंडर में शामिल का प्रयास रहेगा जिला कलेक्टर नमित मेहता ने कहा कि उदयपुर को फ्लावर सिटी के रूप में भी पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह पुष्प प्रदर्शनी 4 जनवरी तक आमजन और पर्यटकों के लिए खुली रहेगी तथा रात्रिकालीन भ्रमण के लिए आकर्षक लाइटिंग की भी विशेष व्यवस्था की गई है। भविष्य में इस फ्लावर शो को राज्य के टूरिस्ट कैलेंडर में शामिल करने का भी प्रयास किया जाएगा। सहयोग देने वालों का किया सम्मान
कटारिया ने सीएसआर के तहत पुष्प प्रदर्शनी में सहयोग देने के लिए हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड, वंडर सीमेंट, मिराज ग्रुप, सिक्योर मीटर, आर्कगेट समेत विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं कंपनियों के प्रतिनिधियों को उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की।
समारोह में संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल, भाजपा शहर अध्यक्ष गजपाल सिंह, पूर्व देहात अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, पूर्व यूआईटी चेयरमैन रविंद्र श्रीमाली, नगर निगम के पूर्व उपमहापौर पारस सिंघवी, यूडीए आयुक्त राहुल जैन, नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य अतिथि तथा बड़ी संख्या में पर्यटक एवं शहरवासी उपस्थित रहे। अन्य तस्वीरें देखे…..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *