लेकसिटी में अचानक मौसम बदला:दोपहर बाद हुई बारिश ने ठंडक बढ़ाई, संभाग भर में 2 दिनों तक रहेगा असर

उदयपुर में 2 दिन से तेज हुई उमस के बाद शुकवार को दोपहर बाद मौसम बदला। करीब 5 बजे बाद हुई बारिश ने मौसम को सुहावना कर दिया। इससे पहले दोपहर तक धूप रही और अचानक घने बादल छा गए। शाम के बाद ओल्ड सिटी एरिया, सूरजपोल, हिरणमगरी, गोवर्धनविलास और देबारी क्षेत्र में बारिश हुई। करीब 20 मिनट तक लगातार बारिश के बाद कई इलाकों में रूक- रूककर बारिश हो रही है। वही ग्रामीण इलाकों में भी हल्की बूंदाबांदी का दौर चल रहा है। मौसम विभाग की माने तो अरब सागर में गुजरात तट के पास एक वेलमार्क लो-प्रेशर सिस्टम बना हुआ है, जिससे राजस्थान को पर्याप्त मॉइश्चर (नमी) मिल रही है। इसके अलावा उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम बना है, जहां से एक ट्रफ गुजर रही है, जो अरब सागर तक जा रही है। इस सिस्टम के असर से राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी, उत्तरी और उत्तर-पूर्वी जिलों में बारिश का दौर जारी है। मौसम केंद्र के अनुसार 4 अक्टूबर (शनिवार) से नया वेस्टर्न ​डिस्टर्बेंस उत्तर भारत पर एक्टि​व होगा, जिसके असर से राजस्थान समेत उत्तरी भारत के राज्यों में बारिश का दौर चलेगा। उदयपुर संभाग में शुक्रवार को येलो अलर्ट जारी किया गया था। इस दौरान हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। संभाग में रविवार और सोमवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *