लेट नाइट घूम रहे 23 संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ा:तलाशी में चाकू-तलवार बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई; अड्‌डेबाजों को समझाइश देकर छोड़ा

रायपुर में देर रात शहर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त अभियान चलाया। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्त बढ़ाई गई है, ताकि अपराध होने से पहले ही उसे रोका जा सके। अफसरों के निर्देश 28-29 जनवरी की रात अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) राहुल देव शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली दीपक मिश्रा के नेतृत्व में शहर के विभिन्न इलाकों में गश्त की गई। इस दौरान थाना प्रभारियों सहित पुलिस टीमों ने कई संदिग्धों की चेकिंग की। गश्त के दौरान थाना सिविल लाइन क्षेत्र में अड्डेबाजी करते और संदिग्ध रूप से घूमते कुल 23 लोगों को पकड़ा गया। इनमें कुछ लोग दोपहिया और चारपहिया वाहनों में सवार थे। तलाशी के दौरान कुछ संदिग्धों के पास अवैध हथियार मिले, जिनमें 3 चाकू और 1 तलवार शामिल है। पुलिस ने हथियार जब्त कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत थाना सिविल लाइन में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। चेक पोस्ट लगाकर संदेहियों के खिलाफ जांच वहीं, आजाद चौक क्षेत्र में रात 12 बजे से 3 बजे तक मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की गई। बस स्टैंड, रजबंधा मैदान और बोरियाखुर्द कॉलोनी समेत अन्य क्षेत्रों में भी गुंडा-बदमाशों, निगरानी बदमाशों और लगातार अपराधों में शामिल लोगों की चेकिंग की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी रात्रि गश्त और चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *