लेडीज वेलफेयर सोसायटी, जालंधर हाइट्स-2 ने किया राधा रानी के भजनों का गुणगान

भास्कर न्यूज | जालंधर लेडीज वेलफेयर सोसायटी जालंधर हाइट्स-2 की ओर से बुधवार को ‘एक शाम राधा रानी के नाम’ धार्मिक आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया। कार्यक्रम में अशोक शर्मा और आशु शर्मा ने श्री गणेश वंदना, किशोरी जी तो मेरी है, मेरो है बरसाना…, तीन लोकन से न्यारी, राधा रानी हमारी…, मेरो मन लगयो बरसाने में, जहां विराजे राधा रानी… व अन्य भजनों का गुणगान कर भक्तिमय माहौल बनाया। कार्यक्रम के अंत में भक्तों ने देवी-देवताओं को भोग लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर शाम अग्रवाल, दीपक ढींगरा, पंकज अग्निहोत्री, राजिंदर कुमार, शिव कुमार वर्मा, दविंदर धवन, अशोक महेंद्रू, उदय खुराना, अनिल वर्मा, मीना शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे। भजनों पर झूमते श्रद्धालु (इनसेट) प्रभु भक्ति का गुणगान करते अशोक शर्मा और आशु शर्मा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *