लेफ्टिनेंट नरवाल की पत्नी बोलीं- कश्मीरियों-मुस्लिमों के खिलाफ न जाएं:जिन्होंने लोगों को मारा, उन्हें सजा मिले; हमें शांति और इंसाफ चाहिए

पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी ने गुरुवार को कहा, ‘घटना के बाद लोग जिस तरह से मुस्लिम और कश्मीरियों के खिलाफ बोल रहे हैं, वो नहीं होना चाहिए। वी वांट… जस्ट पीस एंड ऑनली पीस। हमें न्याय चाहिए। जिन लोगों ने गलत किया है उनको सजा मिलनी चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘पूरे देश से अपील करना चाहती हूं कि विनय नरवाल के लिए प्रार्थना करें कि वो जहां भी हैं, हेल्दी रहें। मैं एक और चीज कहना चाहती हूं कि मुझे किसी से नफरत नहीं है।’ उन्होंने ये बात पति विनय के बर्थडे पर आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान कही। शिविर में हिमांशी ने परिवार सहित रक्तदान किया। इस दौरान परिवार के सदस्यों की आंखों में आंसू आ गए। पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 22 लोगों की हत्या कर दी। इनमें विनय भी शामिल थे। विनय को पत्नी हिमांशी के सामने गोली मारी गई थी। हिमांशी और परिवार की 2 अहम बातें… 1. जैसा हमारे साथ हुआ, वैसा किसी के साथ न हो
हिमांशी नरवाल ने कहा कि हम नहीं चाहते कि किसी और के साथ वैसा हो, जैसा हमारे साथ हुआ। हम सिर्फ शांति चाहते हैं। उन आतंकियों को सजा मिलनी चाहिए, जिन्होंने मासूमों को मारा। उन्हें सजा जरूर मिलनी चाहिए। उन्होंने मुस्लिम और कश्मीरियों के खिलाफ नफरत भरे बयानों पर आपत्ति जताई है। हिमांशी ने कहा कि यह सही नहीं है। हिमांशी से जब सवाल किया कि उनके पति ने देश सेवा का रास्ता चुना था, क्या वह भी इस पर आगे बढ़ेंगी तो उन्होंने हां में जबाव दिया। 2. लोगों की सहभागिता से विनय के विचारधारा आगे बढ़ेगी
बहन सृष्टि ने कहा- रक्तदान शिविर भाई विनय के जन्मदिन पर खास तौर पर लगाया गया है। जो लोग एकसाथ यहां रक्तदान करने पहुंचे हैं, उन सभी का परिवार की तरफ से आभार है। करनाल ही नहीं, बल्कि शहर के बाहर से भी लोग श्रद्धाभाव लेकर पहुंचे हैं और रक्तदान कर रहे हैं। लोगों की सहभागिता से विनय के विचारधारा को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। देखें रक्तदान शिविर से जुड़े कुछ PHOTOS… ————————- लेफ्टिनेंट से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… हरियाणा CM के सामने लेफ्टिनेंट की बहन का गुस्सा फूटा:बोलीं- डेढ़ घंटे कोई मदद करने नहीं आया; पत्नी पार्थिव देह का चेहरा निहारती रहीं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए करनाल के नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की बहन सृष्टि का हरियाणा के CM नायब सैनी के सामने गुस्सा फूट पड़ा। सृष्टि ने CM को कहा कि डेढ़ घंटे तक कोई वहां नहीं आया। अगर आर्मी आसपास होती तो विनय बच सकता था। मुझे इंसाफ चाहिए। पूरी खबर पढ़ें… सोशल मीडिया पर लेफ्टिनेंट के नाम से वायरल वीडियो फर्जी:हरियाणा में परिवार ने नकारा; सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कपल ने अपना बताया पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए हरियाणा के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल और उनकी पत्नी हिमांशी के नाम पर जिस वीडियो को उनका आखिरी वीडियो बताया जा रहा है, वह उनका नहीं है। विनय के परिवार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने आपत्ति भी जताई है कि इसे गलत दावे के साथ वायरल क्यों किया जा रहा है? पूरी खबर पढ़ें हरियाणा के 18 कपल्स ने कश्मीर हनीमून ट्रिप कैंसिल कराई, पहलगाम आतंकी हमले से डरे टूरिस्ट; ट्रैवल एजेंट्स बोले– 70 हजार लोगों ने बुकिंग रद्द की जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद हरियाणा के 18 नवविवाहित जोड़ों ने हनीमून ट्रिप कैंसिल करा दी है। ये सब 5 मई तक जम्मू जाने वाले थे। रोहतक के मॉडल टाउन की टूर एंड ट्रैवल एजेंसी के मालिक मनीष कादियान ने कहा- हम जम्मू कश्मीर में हनीमून ट्रिप के लिए एक बस चला रहे थे। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *