लुधियाना| भगवंत मान सरकार द्वारा लैंड पूलिंग पॉलिसी वापसी पर भाजपा ने इसे पंजाबियों और किसानों की जीत कहा। जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान के नेतृत्व में चंडीगढ़ रोड वर्धमान मिल के पास कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे। धीमान ने कहा िक जनता के दबाव में सरकार को फैसला बदलना पड़ा। कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह मल्ली, यशपाल जनोत्रा, नवल जैन, सतनाम सिंह सेठी समेत कई नेता मौजूद रहे।


