लुधियाना| पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी के खिलाफ किसानों का पिछले दो सप्ताह से फिरोजपुर रोड पर ग्लाडा ऑफिस के बाहर धरना दिया जा रहा था। यह धरना सोमवार को भी जारी रहा। इस बार महिलाओं ने भी इस धरने को सफल बनाने के लिए सहयोग दिया। महिलाओं ने सिर पर काली चुन्नियां बांधकर सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। सुबह से लेकर शाम तक प्रदर्शन जारी था जबकि देर शाम सरकार ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए यह ऐलान कर दिया कि उनकी तरफ से अब लैंड पूलिंग पॉलिसी को वापस ले लिया गया है। इसके बाद किसानों ने भी अपना धरना खत्म कर दिया।