शिक्षा विभाग के ड्रीम प्रोजेक्ट स्कूल ऑफ एमिनेंस को भले ही बड़े स्तर पर प्रसारित किया जा रहा है। लेकिन, यहां पर दाखिले में रुचि ज्यादा नहीं है। सरकार द्वारा इसे प्रसारित करने के लिए लगातार खर्च और नए प्रोजेक्ट लाए जा रहे हैं। इसके बावजूद जमीनी हकीकत कुछ और है। अगस्त के 11 दिन बीतने के बाद भी ग्यारहवीं क्लास में सीट खाली ही चल रही हैं। नौवीं क्लास के लिए सीट फुल हो चुकी हैं। जिले में 16 स्कूलों को स्कूल ऑफ एमिनेंस के तहत चुना गया है। इनमें नौवीं क्लास में 36 और ग्यारहवीं क्लास में नॉन मेडिकल, मेडिकल, ह्यूमैनिटिज और कॉमर्स स्ट्रीम में हर स्ट्रीम में 32-32 सीट रखी गई हैं। लेकिन, कई स्कूलों में 50-60 फीसदी सीट भी खाली हैं। शहर के अंदर के कुछ ही स्कूल हैं जहां सीटें लगभग पूरी भर सकी हैं। अन्य सभी अभी भी इंतजार कर रहे हैं कि स्टूडेंट्स आएं रुचि दिखाएं और उन्हें दाखिला मिले। अध्यापकों के अनुसार स्टूडेंट्स से संपर्क भी किया जा रहा है, लेकिन स्टूडेंट्स अन्य स्कूल में अपनी पसंद की स्ट्रीम में दाखिला ले चुके हैं। 3 स्कूल में सौ का आंकड़ा पार लुधियाना में सिर्फ तीन स्कूल ऑफ एमिनेंस ऐसे हैं जहां ग्यारहवीं क्लास में दाखिले का 100 का आंकड़ा पार हुआ है। अन्य सभी स्कूल इससे नीचे ही चल रहे हैं। अध्यापकों के अनुसार स्कूल में सुविधाओं के नाम पर अभी भी काम चल ही रहा है। ऐसे में स्कूल में पेरेंट्स जब पहुंचते हैं तो काम पूरा होने और सुविधाओं के बारे में जानकारी लेते हैं। लेकिन काम लंबा चलने के कारण वो दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। एसओई में 75 फीसदी सीट पर गवर्नमेंट स्कूलों के स्टूडेंट्स दाखिला ले सकते हैं। सरकारी स्कूलों के ही बच्चे कम आ रहे हैं। जबकि सभी से संपर्क भी किया जा चुका है। छात्रों ने इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी को भी कारण बताया कई स्टूडेंट्स को अपने घर के पास के स्कूल में दाखिला नहीं मिला तो कई ने इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी को भी कारण बताया है। वहीं, यही स्थिति रेजीडेंशियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल फॉर मैरिटोरियस की भी है। जहां अब तक काउंसलिंग के चार राउंड हो चुके हैं। चौथे राउंड में 118 खाली सीटों पर अलॉटमेंट किया गया। लेकिन, उसमें भी 15 के तकरीबन स्टूडेंट्स ने अभी रिपोर्ट नहीं किया है। जबकि यहां ग्यारहवीं क्लास में 500 सीट हैं। स्कूलों की यह स्थिति टीचर बोले-छात्र घर के पास के स्कूलों में ले चुके दाखिला स्कूल 9वीं 11वीं खाली सीटें सेखेवाल 36 93 35 समराला 31 56 72 जगराओं 36 97 31 गिल 36 33 95 डिविजन नंबर 3 24 46 82 खन्ना 36 109 19 साहनेवाल 36 62 66 भारत नगर 36 123 5 दधौर 35 55 73 बद्दोवाल 36 37 91 मिल्लरगंज 36 127 1 मॉडल टाउन 36 56 72 मुंडियां कलां 36 86 42 दोराहा 36 87 41


