मप्र सरकार के लैंड पूलिंग एक्ट के विरोध में भारतीय किसान संघ आज से फिर आंदोलन का बिगुल बजाएगा। मालवा-निमाड़ प्रांत के 18 जिलों से 250 से अधिक पदाधिकारी रविवार को उज्जैन पहुंचेंगे और सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तय करेंगे। बैठक के तुरंत बाद आंदोलन की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। किसान संघ ने स्पष्ट किया है कि इस बार वह सरकार के मौखिक आश्वासनों पर भरोसा नहीं करेगा। आंदोलन की पूरी रूपरेखा आज बैठक में तय की जाएगी और इसकी जानकारी शासन-प्रशासन को भी दी जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने बताया कि उज्जैन में होने वाली बैठक में आंदोलन का खाका तैयार कर उसी दिन तारीखों की घोषणा कर दी जाएगी। इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड 17 को बाइक रैली
लैंड पुलिंग के अलावा इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड एक्सेस कंट्रोल रोड के विरोध में भी प्रभावित 7 गांवों के किसानों ने आंदोलन की रूपरेखा बना ली है। आगामी 17 तारीख को किसान संघर्ष समिति बाइक रैली निकालेगी। समिति के राजेश सोलंकी ने बताया बाइक रैली एमपीआरडीसी गो बैक के काले झंडे के साथ निकाली जाएगी।


