मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान दो प्रमुख कंपनियों को राज्य में निवेश और सहयोग के लिए आमंत्रित किया। इनमें ग्रीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस की अग्रणी कंपनी मॉडर्न टेक कार्पोरेशन और रेल रखरखाव समाधानों की प्रमुख कोरियाई कंपनी यूनेकोरेल शामिल है। मुख्यमंत्री ने मार्डन टेक कार्पोशन को छत्तीसगढ़ में अत्याधुनिक ईवी चार्जिंग मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव दिया। इससे राज्य को स्वच्छ ऊर्जा और सतत परिवहन अधोसंरचना के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की औद्योगिक नीति 2024-30 हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने और कार्बन उत्सर्जन कम करने के लक्ष्यों के अनुरूप है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने यूनेकोरेल को सीईओ से मुलाकात की और स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग, तकनीकी हस्तांतरण और रेलवे अधोसंरचना विकास में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इन दोनों कंपनियों के साथ साझेदारी से छत्तीसगढ़ की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा और लॉजिस्टिक्स क्षमता को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी और प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाया गया है।


