लॉयंस क्लब सेंट्रल सिटी की चार्टर नाइट आयोजित

श्रीगंगानगर|लायंस क्लब सेंट्रल सिटी की चार्टर नाइट समारोह जस्सासिंह मार्ग स्थित एक होटल में बुधवार रात गरिमामय वातावरण में आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन ललित लूना ने की। रीजन चेयरमैन शैलेन्द्र साहू और जोन चेयरमैन अरुण लोहिया विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह में क्लब के सदस्य परिवारजनों के साथ शामिल हुए। चार्टर नाइट के अवसर पर केक काटकर सदस्यों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। अतिथियों ने क्लब की अब तक की सेवा गतिविधियों की सराहना की और भविष्य में समाजसेवा को और विस्तार देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सचिव अश्विनी बिहानी, कोषाध्यक्ष ज्ञानेश्वर अग्रवाल, पूर्व रीजन चेयरमैन रमेश मित्तल, राजेश सिंघल, रीजन एडवाइजर विमल बिहानी, रीजन एडमिनिस्ट्रेटर विनोद सेठी, निशू बंसल, रविंद्र गुप्ता, राजेश गर्ग, गौरीशंकर मित्तल, डॉ. आरके थरेजा, मोहित गुप्ता, तरुण सिंगला, महेश गणेशगढ़िया, लायन विक्रम शर्मा और शैलेन्द्र मोयल सहित कई सदस्य सपरिवार उपस्थित रहे। समारोह के दौरान खेल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और मैत्री मिलन हुआ। साथ ही आगामी सेवा गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। मंच संचालन रमेश मित्तल ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *