लॉरेंस के मैसेज से बैकफुट पर पाकिस्तानी डॉन भट्‌टी:बोला-‘आप जैसे भाई थे, वैसे ही रहेंगे, हमारे दुश्मन एक’; पहलगाम हमले के बाद धमकाया था

गैंगस्टर लॉरेंस के मैसेज के बाद पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी बैकफुट पर आ गया है। भट्टी की ओर से एक ऑडियो जारी किया गया है, जिसमें वह लॉरेंस से बात करता सुनाई दे रहा है। वह कह रहा है कि भाई मैंने आपका मैसेज पूरा तसल्ली से सुना। आप जैसे भाई थे वैसे ही रहेंगे, हमारे दुश्मन एक है। बता दें कि पहलगाम हमले के बाद भट्‌टी और लॉरेंस में झगड़ा बढ़ गया था। गैंगस्टर लॉरेंस ने पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि वह पाकिस्तान में घुसकर एक लाख के बराबर का एक ही आदमी मारेगा। साथ ही उसने आतंकी हाफिज सईद की फोटो पर लाल क्रॉस भी बनाया। इसके बाद डॉन भट्‌टी ने वीडियो जारी कर लॉरेंस को धमकाया था कि वह इसके बारे में सोचे भी नहीं। अब शहजाद भट्टी के नाम से बने इंस्टाग्राम पेज से यह ऑडियो वायरल हो रही है। हालांकि, दैनिक भास्कर इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता। इस मामले में पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि जो भी ऑडियो सामने आती हैं, उन पर विशेष रूप से साइबर सेल नजर रखता है। गैंगस्टरों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी जांच एजेंसियों की पूरी नजर है। यहां पढ़िए ऑडियो में क्या हुई बातचीत…. शहजाद भट्टी- सलाम वालेकुम लॉरेंस भाई, सबसे पहले तो आप ये बताएं की तबीयत कैसी है। सब खैर-खैरियत है। कोई परेशानी, कोई टेंशन तो नहीं? मैंने आपका मैसेज पूरा तसल्ली से सुना। देखें लॉरेंस भाई- मैंने आपसे पहले भी बोला था। आपके जो दुश्मन होंगे, वह हमारे दुश्मन होंगे। हमारे दुश्मन आपके दुश्मन होंगे। आपकी तरफ से पहले पाकिस्तान के लिए बोला गया, फिर मैं बोला। मुझे अच्छा लगा कि आपने इस सारी चीज को समझा। लॉरेंस- हां ठीक है भाई। हां, थोड़े दिन आई है काफी परेशानी, लेकिन अब माहौल सही है। नॉर्मल तो नहीं हुआ लेकिन पहले से ठीक है। कुछ दिन तो काफी दिक्कत आ गई थी। कोई दिक्कत नहीं है, भाई हैं भाई रहेंगे। शहजाद भट्टी- कोई दिक्कत नहीं है लॉरेंस भाई, आप जैसे भाई थे, उसी तरह मेरे भाई रहेंगे। उम्मीद करता हूं कि ना पाकिस्तान के लिए आप कोई ऐसे अलफाज बोले, न मैं बोलूं। हां कोई यदि आपका धर्म टारगेट करता है, मेरी साइड (पाकिस्तान) तो आप मेरे को बताएं। अगर मेरे इस्लाम को उधर (भारत) से कोई टारगेट करता है तो मैं आपको बताउंगा। देखें सारे दुश्मन नहीं हैं, सभी के अपने मसले चलते रहते हैं। साथ-साथ हमें अपने मजहब के लिए भी काम करना चाहिए। हां देशों में मसले हैं और ये चलते रहते हैं, कोई दिक्कत नहीं है। आप भाई हैं और आप भाई ही रहेंगे। लॉरेंस और भट्‌टी के बीच कैसे शुरू हुआ झगड़ा, 2 पॉइंट्स में पढ़ें… 1. पहलगाम आतंकी हमले के बाद की थी पोस्ट 2. भट्‌टी ने धमकाया था- चिड़िया तक नहीं मार सकते

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *