लॉरेंस गैंग के लिए पासपोर्ट बनाने वाले 2 गिरफ्तार:दिल्ली और यूपी से पकड़े गए, सोनीपत के गैंगस्टर अंकित और भैंसवाल के दस्तावेज मिले

हरियाणा में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) सोनीपत की टीम ने फर्जी दस्तावेजों पर पासपोर्ट तैयार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। लॉरेंस गैंग के सदस्यों के लिए फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले दो अलग-अलग आरोपियों को दिल्ली और यूपी से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को अन्य मामलों में भी पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर रखा गया है। हरियाणा के सोनीपत के लॉरेंस गैंग से जुड़े दो नामी गैंगस्टर अमन भैंसवाल और अंकित नरवाल के फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर एसटीएफ सोनीपत की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने एक आरोपी की विदेश भागने की कोशिश को नाकाम कर दिया है। लॉरेंस गैंग के 2 सदस्यों के लिए फर्जी दस्तावेज बनवाए थे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य अमन भैंसवाल और अंकित नरवाल पर फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने का आरोप है। एक आरोपी बिजेंद्र जैन को दिल्ली के शाहदरा से और दूसरे आरोपी सनी को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अंकित नरवाल का पासपोर्ट दिल्ली के फर्जी पते पर बना था बरोदा विधानसभा क्षेत्र के कथूरा गांव के अंकित नरवाल ने दिल्ली के पते पर फर्जी पासपोर्ट बनवाया था। एसटीएफ अधिकारी ने बताया कि वह लॉरेंस बिश्नोई का सदस्य है और आरोपी विदेश भागने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में चार मामले दर्ज हैं। अंकित की गिरफ्तारी ने खोले राज 26 जुलाई 2024 को अंकित का पासपोर्ट दिल्ली कार्यालय से जारी हुआ था। मामले के बारे में एसटीएफ को पता लगा तो आरोपी के खिलाफ 14 दिसंबर को बरोदा थाना में मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस अंकित को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। अब इसी मामले में फर्जी दस्तावेजों पर पासपोर्ट तैयार करवाने दोनों आरोपियों बिजेंद्र जैन व सहारनपुर निवासी सन्नी कुमार को भी गिरफ्तार किया। आरोपी बिजेंद्र दिल्ली में चलाता है सीएसी सेंटर आरोपी बिजेंद्र दिल्ली में सीएसी सेंटर चलाता है। वह साथ ही पासपोर्ट तैयार करवाने का कार्यालय चलाता था। यूपी का रहने वाला आरोपी सन्नी फर्जी दस्तावेज तैयार करने का माहिर रहा है और बिजेंद्र ने सन्नी द्वारा तैयार फर्जी दस्तावेज के आधार पर ही अंकित नरवाल का पासपोर्ट तैयार किया था।
स्पेशल टास्क फोर्स के अधिकारी बोले स्पेशल टास्क फोर्स के डीएसपी इंदीवर ने बताया दोनों आरोपियों के फर्जी दस्तावेजों पर पासपोर्ट तैयार किए गए थे। दोनों आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है और पूछताछ की जाएगी कि फर्जी पासपोर्ट बनवाने में उनके साथ और कौन-कौन शामिल रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *