लॉरेंस गैंग के 5 शूटर दिल्ली में गिरफ्तार:पंचकूला में पहलवान सोनू नोल्टा को मारा था, अनमोल और आरजू के लिए करते थे काम

पंजाब में कबड्डी प्लेयर सोनू नोल्टा और लायन बार एंड रेस्टोरेंट मालिक आशु महाजन की हत्या में शामिल लांरेंस गैंग के 5 शूटर्स को दिल्ली पुलिस ने अरेस्ट किया है। जांच में सामने आया है कि ये लोग लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई और आरजू बिश्नोई के इशारे पर काम करते थे। शूटर्स की पहचान अंकुश, पीयूष पिपलानी, कुंवर बीर, लवप्रीत और कपिल खत्री के तौर पर हुई है।
बताया जा रहा है कि इन लोगों ने चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में 3 बड़े हत्याकांड अंजाम दिए हैं और और लंबे समय से फरार चल रहे थे। जून 2025 में पंचकूला में कबड्डी प्लेयर सोनू नॉल्टा की हत्या की थी। गिरफ्तार शूटर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम कर रहे थे और इन तीनों हत्याओं में लॉजिस्टिक सपोर्ट, रेकी और एक्जीक्यूशन में शामिल थे। जांच एजेंसियों का कहना है कि बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है। आने वाले दिनों में और खुलासे हो सकते हैं। पूछताछ में माना सोनू नोल्टा को भी मारा
दिल्ली के एडिशनल सीपी स्पेशल प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि चंडीगढ़ में इंद्रजीत की हत्या की जांच में काउंटर इंटेलिजेंस ने 5 शूटर्स को गिरफ्तार किया था। 1 दिसंबर को पैरी की हत्या में हैरी बॉक्सर के लड़कों को पकड़ा गया था। जब इनसे पूछताछ हुई तो इन्होंने सोनू नोल्टा की हत्या भी कबूल की। तीसरी हत्या आशु महाजन की थी जिसकी हत्या में संतोख उर्फ कपिल के गैंगस्टर शामिल थे। इनके पास से हथियार बरामद हुए हैं। इनसे हैरी बॉक्सर और आरजू विश्नोई गैंग्स के कई नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पहले 3 शूटर्स गिरफ्तार किए गए। उसके बाद इनसे हुई पूछताछ में पीयूष और अंकुश की गिरफ्तारी हुई। पंचकूला में किया था सोनू नोल्टा का कत्ल
हरियाणा के पंचकूला में पहलवान सोनू नोल्टा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात उस वक्त हुई, जब सोनू अपने दोस्त प्रिंस राणा और दो लड़कियों के साथ मॉल से फिल्म देखकर बाहर निकला था। तभी बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी, जिसमें सोनू की मौके पर ही मौत हो गई और प्रिंस घायल हो गया था। इस हत्या का खुलासा खुद आरोपी ने किया था। पीयूष नाम के युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर वारदात की जिम्मेदारी ली थी। वीडियो में उसने कहा ये सब उसने गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल के कहने पर किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *