लॉरेंस गैंग ने व्यापारी से 5 करोड़ की फिरौती मांगी:गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से दी धमकी; बेटे को भी किया वॉट्सऐप कॉल

श्रीगंगानगर के रुई (कॉटन) कारोबारी से लॉरेंस गैंग ने 5 करोड़ की फिरौती मांगी है। गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से यह धमकी दी गई। व्यापारी के बेटे को भी कॉल कर धमकाया गया। व्यापारी ने सोमवार देर रात श्रीबिजयनगर थाने में मामला दर्ज कराया है। हालांकि सुरक्षा के चलते पुलिस ने व्यापारी के नाम का खुलासा नहीं किया है। एसएचओ गोविंदराम ने बताया कि श्रीबिजयनगर के व्यापारी को सोमवार रात को वॉट्सऐप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर रोहित गोदारा का नाम लेकर धमकाया और 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। व्यापारी की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। व्यापारी की कॉटन फैक्ट्री श्रीबिजयनगर में अनूपगढ़ रोड पर होने की जानकारी मिली है। व्यापारी के बेटे से भी वॉट्सऐप काल के जरिए फिरौती की मांग की गई। पुलिस ने व्यापारी के घर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहां पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। लॉरेंस गैंग से जुड़ी ये भी खबर पढ़िए… 1. सीकर में लॉरेंस गैंग ने मांगी 10 लाख की रंगदारी:विदेशी नंबर से वॉट्सऐप मैसेज कर धमकाया; लिखा- जवाब क्यों नहीं दे रहा, 3 वॉइस कॉल भी की सीकर के उद्योग नगर इलाके में विदेशी नंबरों से 10 लाख की डिमांड करने का मामला सामने आया है। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। उद्योग नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। (पूरी खबर पढ़िए) 2. 5 कारोबारियों को लॉरेंस गैंग की धमकी, 5 करोड़ मांगे:ऑडियो मैसेज में कहा- रोहित गोदारा बोल रहा हूं, आवाज चेक करवा लो कुचामन सिटी के 5 कारोबारियों से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दी। लॉरेंस के साथी गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से विदेश के नंबरों से वॉट्सऐप कॉल कर 2 से 5 करोड़ रुपए तक की फिरौती मांगी। बदमाश ने व्यापारियों को धमकी भरा ऑडियो मैसेज भी भेजा। उसमें कहा- यह आवाज की जांच करवा लो कि फर्जी है या असली। अगर दो दिन में जवाब नहीं दिया तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना। (पूरी खबर पढ़िए) 3. ज्वेलर से गैंगस्टर लॉरेंस के नाम से मांगी फिरौती:विदेश से वॉट्सऐप कॉल कर दी धमकी; कहा- पैसा जमा करा दो, नहीं तो गोली मार देंगे झुंझुनूं में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से ज्वेलरी कारोबारी से 5 लाख रुपए की रंगदारी (प्रोटेक्शन मनी) मांगने का मामला सामने आया है। ज्वेलर को विदेश से वॉट्सऐप कॉल कर धमकी दी। कहा- पैसा जमा करा दो, नहीं तो गोली मार दी जाएगी। ज्वेलर ने 13 दिसंबर की रात को मुकुंदगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया है। (पूरी खबर पढ़िए) 4. जयपुर के होटल-बजरी कारोबारी से 5 करोड़ की फिरौती मांगी:लॉरेंस गैंग ने 15 अलग-अलग नंबर से विदेश से कॉल किए; कहा-नुकसान की कीमत तू चुकाएगा​​​​ जयपुर में होटल और बजरी व्यवसायी से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से 5 करोड़ की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। इंटरनेशनल नंबर से आए कॉल में बिजनेसमैन को धमकाया गया। कहा- नुकसान की कीमत तू चुकाएगा। परिवार की सलामती चाहता है तो रुपए की व्यवस्था कर ले। (पूरी खबर पढ़िए)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *