लॉस एंजिलिस-हिंसा के बीच वाशिंगटन में मिलिट्री परेड की तैयारी:2 हजार जगहों पर विरोध प्रदर्शन; ट्रम्प का 79वां जन्मदिन आज

अमेरिका के लॉस एंजिलिस में बीते 8 दिनों से जारी विरोध प्रदर्शन के बीच, वाशिंगटन में शनिवार को अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ के साथ-साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का 79वां जन्मदिन मनाया जाएगा। आज राजधानी में भव्य मिलिट्री परेड का आयोजन होगा। परेड शाम 6:30 बजे ( भारतीय समयानुसार रविवार तड़के 4 बजे) शुरू होगी और 90 मिनट तक चलेगी। यहां, 2 लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इस बीच, मिलिट्री परेड के विरोध में पूरे अमेरिका में लगभग 2 हजार जगहों पर नो किंग्स (यानी अमेरिका का कोई राजा नहीं है) विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। मिलिट्री परेड की तैयारियों की तस्वीरें देखें… अमेरिका के 50 राज्यों में एक साथ विरोध प्रदर्शन इस बीच, पूरे अमेरिका में नो किंग्स नामक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। यह आंदोलन ट्रम्प की नीतियों और तानाशाही रवैये का विरोध करता है। इस आंदोलन का नाम “50 स्टेट्स, 50 प्रोटेस्टर्स, वन मूवमेंट” से प्रेरित है, जिसका मतलब है कि अमेरिका के 50 राज्यों में एक साथ विरोध प्रदर्शन। इस समूह का कहना है- अमेरिका सिर्फ ट्रम्प का नहीं, बल्कि सभी अमेरिकियों का है। इस प्रदर्शन में करीब 2,000 शहरों और कस्बों में शांतिपूर्ण प्रदर्शन होंगे, जिनमें लोग झंडे लहराएंगे, भाषण देंगे और नारे लगाए जाएंगे। फिलाडेल्फिया में सबसे बड़ा प्रदर्शन होगा। हालांकि वाशिंगटन में कोई बड़ा विरोध नहीं होगा। शिकागो, न्यूयॉर्क, और एंकोरेज जैसे शहरों में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। एक प्रदर्शन के दौरान न्यूयॉर्क में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर काली मिर्च का स्प्रे इस्तेमाल किया, जबकि स्पोकेन में 30 से अधिक लोग गिरफ्तार हुए। 34 साल बाद इतने बड़े पैमाने पर आयोजन वाशिंगटन में 34 साल बाद इतने बड़े पैमाने पर मिलिट्री परेड का आयोजन हो रहा है। इससे पहले 1991 में ऐसा आयोजन हुआ था। इस परेड के कारण वाशिंगटन की सड़कें 4 दिन तक बंद रहेंगी। इस परेड में टैंक, 6,700 सैनिक, 128 वाहन, 62 विमान शामिल होंगे। राष्ट्रपति ट्रम्प ने इस परेड को अमेरिकी ताकत और सैनिकों के बलिदान का प्रतीक बताया है। इस आयोजन में करीब 25 से 45 मिलियन डॉलर (21-38 करोड़) खर्च हुए हैं। जिससे शहर में ट्रैफिक जाम जैसे हालात बने हुए हैं। इसके साथ रोनाल्ड रीगन हवाई अड्डे पर कुछ समय के लिए उड़ानें रोक दी गई हैं। ट्रम्प बोले- जरूरत पड़ी तो सैन्य बल का इस्तेमाल करूंगा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि अगर लॉस एंजिलिस में हिंसा जारी रही तो वे पूरे शहर में विद्रोह कानून लागू कर सकते हैं। यह कानून सरकार को हिंसा रोकने के लिए सैन्य बल का इस्तेमाल करने की इजाजत देता है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ने 14 जून को वॉशिंगटन डीसी में होने वाली आर्मी परेड के दौरान प्रदर्शन को लेकर भी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई प्रदर्शन करता है तो उसे सेना का सामना करना पड़ेगा। दरअसल, अमेरिका के लॉस एंजिलिस में अवैध प्रवासियों पर हो रही कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन चल रहा है। ———————— ये खबर भी पढ़ें… अमेरिका हिंसा- 12 राज्यों के 25 शहरों में प्रदर्शन:लॉस एंजिलिस में शाम 6 बजे के बाद कर्फ्यू, ट्रम्प बोले- सुरक्षाबल पूरी ताकत से निपटेंगे अमेरिका के लॉस एंजिलिस में 5 दिनों से जारी प्रदर्शन के कारण शाम 6 बजे के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है। लॉस एंजिलिस की मेयर कैरन बैस ने इमरजेंसी की घोषणा की है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *