लोकबंधु अस्पताल की महिला स्टॉफ की ऑन ड्यूटी मौत:लखनऊ में वॉशरूम में बिगड़ी तबीयत, CPR देने के बाद भी नहीं बची जान

लखनऊ में 4 दिन में अचानक से मौत होने का दूसरा मामला सामने आया है। सोमवार दोपहर बाद राजनारायण लोकबंधु अस्पताल की ऑन ड्यूटी आउटसोर्स महिला स्टाफ की अचानक तबीयत बिगड़ गई। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। हार्टअटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, डॉक्टरों के मुताबिक बिना डेथ ऑडिट के मौत का सही कारण बताना संभव नहीं है। महिला की पहचान सफाई कर्मचारी किरन देवी (43) के रूप में हुई है। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। इससे पहले लखनऊ एयरपोर्ट पर कोका-कोला कंपनी के चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA)-कम-फाइनेंस एग्जीक्यूटिव अनूप कुमार पांडेय की मौत हो गई। उन्हें शनिवार रात 10.30 बजे दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। कानपुर से कैब के जरिए लखनऊ आए थे। यहां अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वॉशरूम में अचानक तबीयत बिगड़ी लोकबंधु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि दोपहर बाद 2 बजे से महिला स्टाफ की ड्यूटी थी। सोमवार को समय से वो अस्पताल आ गई थी। इस दौरान अपना शुरुआती काम करके वह वॉशरूम गई, जहां अचानक उसकी कंडीशन बिगड़ गई। तत्काल उसे इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने अटेंड किया। तेजी से उसकी हालत बिगड़ रही थी। CPR दिया गया। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। हार्ट अटैक के चलते मौत होने के सवाल पर उन्होंने बताया कि फिलहाल अभी इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत का असल कारण पता चल सकेगा। लोकबंधु अस्पताल में आउटसोर्स एम्पलाई थीं करीब 3 साल से किरण देवी आउटसोर्स एम्पलाई के तौर पर अस्पताल में तैनात थीं। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उसके दो बेटे और एक बेटी है। पति गुजरात में रहता है। ससुराल और मायका दोनों देवरिया में हैं। फिलहाल शव को मॉर्च्युरी में रखा गया है। कल उसका पोस्टमॉर्टम होगा। तब तक देवरिया से परिजनों के आने की उम्मीद है। बुआ बोलीं- किरन को कोई बीमारी नहीं थी मृतक की बुआ निर्मला शर्मा ने बताया- किरन को कभी कोई स्वास्थ्य को लेकर परेशानी नहीं थी। मेरे पास फोन आया कि बाथरूम में चक्कर खाकर गिर गई है। यहां आने पर पता चला की मौत हो गई है। उसके एक 17 साल की बेटी है। 2 छोटे-छोटे बेटे हैं। फूफा बोले- अस्पताल में कोई वर्क प्रेशर नहीं था फूफा विश्वकर्मा ने बताया- फोन आया था, तब यहां आए, पता चला कि अब किरण नहीं रही। अस्पताल में कोई वर्क प्रेशर भी नहीं था। न ही किरण ऐसी कोई शिकायत की थी। —————— यह खबर भी पढ़िए… लखनऊ में छठवीं के छात्र की हार्ट अटैक से मौत:टीचर बोले- इंग्लिश का पेपर दिया था; पानी पीते ही बेहोश होकर गिर पड़ा, फिर नहीं उठा लखनऊ में छठवीं क्लास के एक छात्र की शुक्रवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह महानगर स्थित मोंट फोर्ट इंटर कॉलेज का छात्र था। टीचर ने बताया- छात्र ने ढाई घंटे तक इंग्लिश का पेपर दिया। उसके बाद पानी पीने के लिए उठा। पानी पीते ही बेहोश होकर गिर गया। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *