लोकलसर्किल्स सर्वे में 50 हजार से ज्यादा लोगों की प्रतिक्रियाएं:भारत में मोटापा तेजी से बढ़ा, 76% लोगों के करीबियों में कोई मोटा

देश में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है। आर्थिक सर्वेक्षण 2026 में इसे गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट बताया गया है। सर्वेक्षण 29 जनवरी को संसद में पेश हुआ। इसमें कहा गया है कि खराब खानपान और निष्क्रिय जीवनशैली इसकी बड़ी वजह हैं। लोकल सर्किल्स के ताजा सर्वे में सामने आया है कि 4 में से 3 यानी लगभग 76% भारतीयों के करीबी सर्कल में कोई न कोई व्यक्ति मोटापे से पीड़ित है। वहीं, 64% लोगों ने बताया कि उनके जानने वाले मोटे लोग आमतौर पर बैठकर काम करने वाले होते हैं, एक्सरसाइज नहीं करते और तैलीय या प्रोसेस्ड खाना खाते हैं। 24% महिलाएं- 23% पुरुष मोटे नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 2019-21 के मुताबिक, 24% महिलाएं और 23% पुरुष मोटे हैं। 5 साल से कम उम्र के बच्चों में मोटापा 2015-16 में 2.1% था, जो 2019-21 में बढ़कर 3.4% हो गया। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार, देश में 1.44 करोड़ बच्चे मोटे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *