लोकल बाडीज का लेखाकार ग्रेड-2 के पद पर भर्ती कांट्रेक्ट पर रखने का आदेश

भास्कर न्यूज | अमृतसर लोकल बाडीज विभाग ने 11 कारपोरेशनों को लेखाकार ग्रेड-2 के पद पर 13 की भर्ती कांट्रेक्ट बेस पर रखने का आदेश जारी किया है। जारी आदेश में लिखा है कि विभाग की तरफ से नगर निगम द्वारा लेखाकार ग्रेड-2 की सीधी भर्ती के लिए 9 और तरक्की कोटे से 4 पद वित्त विभाग पंजाब सरकार द्वारा प्राप्त मंजूरी के बाद कांट्रेक्ट बेस पर भरा जाना है। जालंधर में 2 लेखाकार ग्रेड-2 की भर्ती कांट्रेक्ट बेस पर की जाएगी। जबकि अमृतसर-बठिंडा, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, मोहाली, फगवाड़ा, होशियारपुर, कपूरथला, ​बटाला में 1-1 लेखाकार रखे जाने हैं। जिसके लिए योग्यता रिटायर कर्मचारी जिसके बाद 5 साल बतौर लेखाकार किसी लोकल बाडी में अनुभव हो। भर्ती के लिए संबंधित कमिश्नर द्वारा अपने पत्र से एडवरटाइजमेंट की जाएगी। यह भर्ती संबंधित कमिश्नर नगर निगम और डिप्टी कंट्रोलर लोकल ऑडिट डिपार्टमेंट व उप क कंट्रोलर निगम की सिलेक्शन कमेटी द्वारा की जाएगी। पहले एक साल तक का कांट्रेक्ट किया जाएगा। इसके बाद 3 सालों तक निगम द्वारा बढ़ाया जा सकता है। रिटायर कर्मचारी 63 की उम्र तक अप्लाई कर सकते हैं। जिन्हें अधिक से अधिक 65 साल तक रखा जा सकता है। लेखाकार ग्रेड-2 की नियमित तौर पर भर्ती के बाद कांट्रेक्ट पर रखे रिटायर अफसरों की सेवाएं तुरंत प्रभाव से बिना नोटिस खत्म कर दी जाएंगी। 35 हजार रुपए महीना निगम द्वारा अपने फंड से दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *