लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, ऊर्जा मंत्री नागर झालावाड़ पहुंचे:कोटा के भाजपा नेता के विवाह समारोह में हुए शामिल

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर रविवार रात झालावाड़ पहुंचे। वे शहर के नजदीक एक निजी होटल में आयोजित विवाह समारोह में शामिल हुए। लगभग दो घंटे रुकने के बाद दोनों नेता वापस लौट गए। मिली जानकारी के अनुसार, यह विवाह समारोह कोटा के एक भाजपा नेता द्वारा खानपुर रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित किया गया था। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर रात करीब 8 बजे कार से शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे। दोनों नेता रात करीब 10 बजे कोटा के लिए कार से रवाना हो गए। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने उनका स्वागत किया। विवाह समारोह में शामिल होने आए कई रिश्तेदार और जनप्रतिनिधि भी इस दौरान मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *