लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज चंडीगढ़ में:हरियाणा विधानसभा जाएंगे; विधायकों को बताएंगे प्रभावी MLA बनने के तरीके, CM नायब सैनी भी रहेंगे

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला आज चंडीगढ़ आएंगे। वह यहां हरियाणा राज्य विधान सभा परिसर में 15वीं विधान सभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, संसदीय समितियों के सभापति, संसद सदस्य और विषय विशेषज्ञ हरियाणा के विधायकों को प्रभावी MLA कैसे बने इसकी जानकारी देंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मंत्री और विधान सभा सदस्य उपस्थित रहेंगे। इन विषयों पर होगी चर्चा प्रभावी विधायक कैसे बनें, सदस्यों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, भारतीय संसद और हरियाणा विधान सभा में विधायी और वित्तीय कार्य जैसे विषयों पर इस कार्यक्रम में चर्चा की जाएगी। समिति प्रणाली, संसदीय लोकतंत्र का प्रतिबिंब, विधान मंडलों में प्रश्नों और अन्य साधनों के माध्यम से कार्यपालिका की जवाबदेही सुनिश्चित करने की भी विधायकों को जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा विधायी प्रक्रियाओं में मंत्री की भूमिका, संसदीय विशेषाधिकार, और राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन (नेवा) पर भी चर्चा होगी। हरियाणा का पहला प्रबोधन कार्यक्रम हरियाणा स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने बताया कि हरियाणा की 15वीं विधान सभा के सदस्यों के लिए इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन लोक सभा सचिवालय के संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) द्वारा हरियाणा विधान सभा सचिवालय के सहयोग से किया जा रहा है। 1981 में अरुणाचल प्रदेश विधान सभा के नव निर्वाचित सदस्यों के लिए आयोजित पहले ओरिएंटेशन कार्यक्रम के बाद से PRIDE ने अब तक 70 प्रबोधन पाठ्यक्रम आयोजित किए हैं, जिनमें राज्य विधान सभाओं के 5032 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *