‘लोकसभा चुनाव तक ही था इंडी अलायंस’:बक्सर में तेजस्वी यादव बोले- बिहार में हम लोग सब पहले से ही साथ हैं

तेजस्वी यादव ने बुधवार को इंडिया गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘इंडिया गठबंधन सिर्फ 2024 के लोकसभा चुनाव तक के लिए बना था।’ तेजस्वी यादव बुधवार को कार्यकर्ता संवाद यात्रा पर बक्सर पहुंचे थे। जहां पत्रकारों ने उनसे दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच बढ़ती तकरार को लेकर सवाल किया। तेजस्वी यादव ने कहा, ‘यह अस्वाभाविक नहीं है कि कांग्रेस और आप जैसे दलों में मतभेद हों। गठबंधन का मुख्य उद्देश्य लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराना था, और यह गठबंधन उसी लक्ष्य तक सीमित था।’ विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली में इंडिया गठबंधन में दरार पड़ने जैसी स्थिति बनी है नीतीश किसी के भी पैर छू लेते हैं तेजस्वी यादव ने नीतीश पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि ‘सीएम कब किसका पैर छू दें ये पता नहीं। अधिकारियों, इंजीनियरों का पैर छूने पड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री का चेहरा आगे कर के सब अपना रोटी सेक रहा है। नीतीश की प्रगति यात्रा को बताया ‘दुर्गति यात्रा’ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी ने कहा, ‘मुख्यमंत्री के संवाद यात्रा का नाम चार बार बदला जा चुका है। इसे प्रगति यात्रा का नाम दिया गया है, लेकिन यह असल में दुर्गति यात्रा है।’ उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जनता से संवाद करने के लिए रिटायर्ड अधिकारियों का सहारा ले रहे हैं। तेजस्वी ने यह भी दावा किया कि ‘इस यात्रा पर 2 अरब 25 करोड़ 78 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री एक तरफ बिहार को गरीब राज्य बताते हैं, तो दूसरी तरफ इतने पैसे सिर्फ यात्रा पर खर्च कर रहे हैं। इससे प्रदेश के विकास का अंदाजा लगाया जा सकता है।’ डबल इंजन सरकार पर निशाना तेजस्वी यादव ने बिहार और केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा, ’20 साल बिहार में और 11 साल केंद्र में डबल इंजन की सरकार रही। बिहार को नंबर वन राज्य बनाने की बात कही गई थी, लेकिन हकीकत यह है कि नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, गरीबी, पलायन, और बेरोजगारी में बिहार सबसे ऊपर है।’ तेजस्वी ने विशेष राज्य के दर्जे के वादे का भी जिक्र करते हुए कहा ‘यह वादा अब तक पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने इसे जनता के साथ ‘धोखा’ करार दिया।’ 17 महीने की सरकार की उपलब्धियां गिनाईं मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने अपनी 17 महीने की सरकार के दौरान की गई उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ‘उस दौरान बिहार में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई थी और जनता को राहत देने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए थे।’ तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं को 2024 और 2025 चुनावों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ‘जनता अब बदलाव चाहती है, और राजद के नेतृत्व में बिहार नई दिशा में आगे बढ़ेगा।’ ‘माई-बहन मान योजना’ के तहत 2500 रुपए महिलाओं को मिलेंगे तेजस्वी यादव ने बुधवार को बक्सर में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम से पहले अतिथि गृह में महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने आगामी चुनाव के बाद बनने वाली इंडिया गठबंधन की सरकार के लिए बड़े वादे किए। उन्होंने महिलाओं के लिए ‘माई-बहन मान योजना’ की घोषणा करते हुए कहा कि उनकी सरकार बनने पर हर महिला को 2500 रुपए का मासिक सम्मान दिया जाएगा। —————————————————————- ये खबर भी पढ़िए… नीतीश की ‘प्रगति यात्रा’ को तेजस्वी ने बताया ‘दुर्गति यात्रा’:बोले- हमारी सरकार बनी तो बुजुर्गों को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपए पेंशन,200 यूनिट बिजली फ्री नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा कि ‘मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति नहीं, दुर्गति यात्रा है। इससे बिहार का विकास नहीं होने वाला है।’ तेजस्वी ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा पर 2 अरब 25 करोड़ 78 लाख रुपए खर्च हो रहे हैं। गरीब राज्य बिहार में इतना पैसा कहां से आएगा? यात्रा में जनता से बात नहीं होती, केवल कुछ ट्रेंड अधिकारियों से चर्चा की जाती है।’ पूरी खबर पढ़िए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *