आगर मालवा में कांग्रेस ने गुरुवार को गांधी उपवन में मौन धरना प्रदर्शन किया। बीते दिनों लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पर टिप्पणी की थी। जिसे लेकर कांग्रेस पार्टी देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। गृह मंत्री की टिप्पणी को अपमानजनक बताकर उसके विरोध में गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे जिला कांग्रेस कमेटी ने गांधी उपवन में मौन धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष बंशीलाल पाटीदार ने बताया कि लोकसभा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है। अमित शाह के इस कृत्य से हमारी भावनाएं आहत हुई है, उन्हें माफी मांगना चाहिए। अगर वह माफी नहीं मांगते हैं तो वह अपने पद से इस्तीफा दें। धरना प्रदर्शन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित प्रदेश प्रवक्ता गुड्डू लाला, एनएसयूआई राष्ट्रीय महासचिव अंकुश भटनागर, अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गौरीशंकर सूर्यवंशी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित अजमेरा और अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


