लोकसभा में विपक्ष ने शाह पर कागज के गोले फेंके:सरकार ने आज 4 बिल पेश किए, विपक्षी सांसदों का सभी पर चर्चा से इनकार

लोकसभा में अमित शाह ने तीन बिल पेश किए तो विपक्ष ने उसकी कॉपी फाड़कर कागज गृह मंत्री पर उछाल दिए। कुछ विपक्षी सांसदों ने कागज के गोले बनाकर भी उन पर फेंके। इसके बाद बिल जेपीसी को भेज दिया गया। इन बिलों में प्रावधान है- पीएम, सीएम या कोई भी मंत्री किसी ऐसे क्राइम में अरेस्ट या 30 दिन तक हिरासत में रहते हैं, जिसमें पांच साल तक सजा हो, उसे पद से हटा दिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें… इससे पहले सूचना मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऑनलाइन मनी गेम्स पर पूरी तरह से बैन लगाने वाले ऑनलाइन गेमिंग प्रमोशन और रेगुलेशन बिल, 2025 पेश किया। यह बिल लोकसभा से पास हो गया। इसके अलावा संसद में विपक्ष का वोटर वेरिफिकेशन और वोट चोरी पर विरोध जारी है। SIR और वोट चोरी पर विपक्ष के प्रदर्शन की तस्वीर… बिहार SIR विवाद को ग्राफिक्स में समझिए… संसद के लाइव अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *