कोटा में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को जन्मदिन की बधाई देने के लिए लगाए गए पोस्टर को फोड़ दिया गया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि किसी असामाजिक तत्व ने रात के समय पोस्टर को फाड़ा है। इसकी आज सुबह जानकारी मिलने पर सभी इक्ट्ठा हुए। सूचना पर दो थानों के सीआई भी मौके पहुंचे। बता दें कि बिरला का 4 दिसंबर को जन्मदिन है। इसे लेकर भाजपा नेता व स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि देवेंद्र चौधरी मामा ने बधाई पोस्टर लगवाया था।
मकान की दीवार पर लगाया था पोस्टर
पार्षद देवेंद्र चौधरी ने बताया- संतोषी नगर टीवीएस सर्किल से जीएडी सर्किल के बीच एक मकान की दीवार पर मंगलवार दोपहर 10 बाई 40 का बड़ा सा होर्डिंग/पोस्टर लगाया गया था। मकान मालिक की परमिशन से दीवार के सहारे पोस्टर को लगाया गया था। पोस्टर में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, हरिकृष्ण बिरला, राजीव दत्ता, नरेंद्र बिरला, राजेश बिरला, विधायक संदीप शर्मा, बीजेपी शहर अध्यक्ष राकेश जैन सहित अन्य कार्यकर्ताओं के फोटो लगे थे। इलाके के दो-तीन असामाजिक तत्वों ने रात के समय मकान की दीवार से पोस्टर को फाड़ दिया। सुबह 7 बजे घटना का पता लगा। इसके बाद गुस्साए कार्यकर्ता इकठ्ठा हुए और सूचना पर दो थानों के सीआई भी मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। सीआई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यकर्ताओं की शिकायत पर जांच की जा रही है।


