लोको पायलट टंकेश महंत को भारत सेवा रत्न अवॉर्ड:जयपुर में 26 जनवरी 2026 को मिलेगा सम्मान; पहले भी कई पुरस्कार मिले

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के सारागांव थाना अंतर्गत ग्राम कमरीद निवासी डॉ. टंकेश कुमार महंत को जयपुर, राजस्थान में ‘भारत सेवा रत्न 2026’ से सम्मानित किया जाएगा। नारायण दास और जीवन बाई के पुत्र डॉ. महंत को यह सम्मान 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान वर्ष 2013 से निःशुल्क शिक्षा, समाज सेवा, बालिका शिक्षा उत्थान, समाज में स्वरोजगार स्थापना और रक्त व्यवस्था जैसे कार्यों में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया जा रहा है। उनकी सोच, नेतृत्व क्षमता और समाज उपयोगी सकारात्मक कार्यों को देखते हुए राष्ट्रीय जूरी ने उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इससे पहले भी डॉ. महंत को कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। इनमें राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार, प्रधानमंत्री संग्रहालय (दिल्ली) में विश्व संस्कृति और पर्यावरण संगठन दिल्ली द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि, सावित्रीबाई फुले सम्मान, स्वामी विवेकानंद सम्मान, राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान (कलकत्ता) और शिक्षा शिरोमणि अवॉर्ड 2025 (मुंबई) शामिल हैं। कोरबा स्टेशन में लोको पायलट हैं डॉ. टंकेश डॉ. टंकेश कुमार महंत वर्ष 2013 से कोरबा स्टेशन में लोको पायलट के रूप में कार्यरत हैं। वर्ष 2015 से उन्होंने कोरबा में ‘मंजिल गुरुकुल निःशुल्क शिक्षण संस्थान’ की स्थापना की है। इस संस्थान के माध्यम से वे रेलवे परिवार और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निस्वार्थ भाव से करवाते हैं। ‘शिक्षा दान महादान’ के संकल्प के साथ, वे प्रधानाचार्य और प्रमुख शिक्षक के रूप में बच्चों को शून्य स्तर से परीक्षा स्तर तक (शून्य से शिखर) ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में मंजिल गुरुकुल से 25 से अधिक छात्र विभिन्न विभागों में नौकरी प्राप्त कर देश सेवा कर रहे हैं। ग्रामीण छात्रों को निःशुल्क अध्ययन सामग्री और मार्गदर्शन दे रहे डॉ महंत पिछले 12 वर्षों से डॉ. महंत ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर शैक्षणिक अवसर दिलाने, ऑनलाइन और ऑफलाइन अध्ययन सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराने और शिक्षा को व्यावहारिक एवं रोजगार मूलक बनाने के लिए सक्रिय हैं। उन्होंने कई जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता, करियर मार्गदर्शन और परीक्षा तैयारी में सहयोग देकर उनके भविष्य निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। इस सम्मान की घोषणा से जांजगीर-चांपा, कोरबा सहित मंजिल गुरुकुल परिवार, डॉ. महंत के माता-पिता और पूरे परिवार में खुशी की लहर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *