लोक अदालत में निगम दफ्तरों पर करदाताओं की भीड़:दोपहर तक 1.46 करोड़ संपत्ति कर जमा; कई जगहों पर पुष्पमालाओं से हुआ स्वागत

शनिवार को नेशनल लोक अदालत के तहत नगर निगम के सभी जोन कार्यालयों में करदाताओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। लोग संपत्ति कर जमा कराने सुबह से ही निगम दफ्तरों पहुंचने लगे। दोपहर करीब ढाई बजे तक 1 करोड़ 46 लाख रुपए से ज्यादा का संपत्ति कर जमा हो चुका था। कर जमा कराने आए लोगों का जोन कार्यालयों में पुष्प माला पहनाकर स्वागत भी किया गया। कई जगह लंबी कतारें लगी रहीं, लेकिन लोग छूट का फायदा उठाने के लिए धैर्य से अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। यह इस साल की आखिरी नेशनल लोक अदालत थी, जिसका आयोजन नगर निगम के सभी छह जोन कार्यालयों में किया गया। कर संग्रह का काम सुबह 10 बजे शुरू हुआ और देर रात 12 बजे तक चलने की संभावना जताई गई। इस दौरान निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जोन कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालयों में आने वाले करदाताओं से टैक्स वसूली के साथ-साथ बड़े बकायेदारों से वसूली के लिए स्टाफ को फील्ड में भी भेजा जाए, ताकि तय लक्ष्य समय पर पूरा किया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *