राजनांदगांव| पूरे देश में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 13 सितंबर को किया जाएगा। जिला न्यायालय राजनांदगांव के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव द्वारा नेशनल लोक अदालत के लिए जिला न्यायालय नांदगांव, व्यवहार न्यायालय खैरागढ़, डोंगरगढ़, अंबागढ़ चौकी, छुईखदान एवं राजस्व न्यायालय के विभिन्न प्रकरणों तथा प्री-लिटिगेशन का निराकरण किया जाएगा। लोक अदालत में न्यायालय के लंबित राजीनामा योग्य मामलों का निराकरण बड़े ही सौहार्दपूर्ण माहौल में किया जाता है। लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के संबंध में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।


