भास्कर न्यूज | पलारी ग्राम पड़कीभाट में नव युवा मित्र समिति के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय लोककला महोत्सव का समापन समारोह हुआ। मुख्य अतिथि विधायक संगीता सिन्हा रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरूर अध्यक्ष तामेश्वर साहू ने की। विधायक सिन्हा ने कहा कि छत्तीसगढ़ कला और संस्कृति का संगम है। यहां की लोक कलाएं, लोक नृत्य एवं लोक संगीत अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं। पंथी, राउत नाचा, गम्मत और सुआ गीत जैसी लोक विधाएं हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि लोककला केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि हमारी पहचान, हमारी आत्मा की आवाज और हमारी परंपराओं का जीवंत स्वरूप है। जब कोई लोक कलाकार मंच पर प्रस्तुति देता है, तो वह अपने पूर्वजों की विरासत, समाज का इतिहास और भविष्य तीनों को एक साथ प्रस्तुत करता है। ऐसे महोत्सव युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़े रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विधायक संगीता सिन्हा ने गांव के पुराने कला मंच की स्थिति को देखते हुए नए कला मंच निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों के लिए भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सभापति केदारनाथ देवांगन ने कहा कि लोक कला महोत्सव छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति का सजीव प्रमाण है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक जिम्मेदारियों को निभाने का सशक्त माध्यम हैं। टीन शेड निर्माण का आश्वासन दिया इस अवसर पर विधायक ने बाजार चौक के पास टीन शेड निर्माण एवं सीमेंटीकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने एडवोकेट एन कुमार साहू के परिवार से भेंट की। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तामेश्वर साहू की। विशेष अतिथियों में टोमन साहू, धनंजय नेवारे, देवकुमार साहू, उमेश कुमार साहू, हिमांशु लावत्रे रहे। इस दौरान पूर्व सरपंच नरेंद्र साहू, ताराचंद भेंसले, हूमन प्रसाद साहू, दीनदयाल साहू, जागेश्वर भेंसले, एगेश्वर भेंसले, नंद कुमार सेन, प्रीतम पटेल, यमन कुमार, रेखराम निर्मलकर, दिग्विजय सेनपाल, सेवा राम साहू, टुकेश कुमार साहू, पूर्णिमा सोनबेर, युगलकिशोर बंशीलाल साहू, केवल सिंह, छबी कुमार, वेदप्रकाश भेंसले,बाबूलाल साहू, जुगलाल साहू, रिखिराम साहू, भानसिंह बारले, संतोष मिश्रा, हरवेंद्र साहू, नारायणी साहू, ईश्वर लाल साहू उपस्थित रहे।


