कलंगपुर| ग्राम जोरातरई में 27 जनवरी को मंडई मेला के उपलक्ष्य में रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में अनुरागधारा की लोक गायिका कविता वासनिक को प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि थानसिंह मंडावी, आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत साहू, लोक गायिका हिमानी वासनिक और सूर्यकान्त ठाकुर उपस्थित रहे।


