बारां| पर्यावरण संरक्षण गतिविधि बारां द्वारा शनिवार को मनोहर घाट मंदिर परिसर से पॉलिथीन मुक्त मंदिर परिसर अभियान प्रारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारत पोरवाल समन्वय मानस मंडल जिलाध्यक्ष, मुख्य वक्ता ममता शर्मा नारी शक्ति सह प्रांत प्रमुख रही। हेमराज गोचर जिला संयोजक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि ने अतिथियों से दीप प्रज्वलित कर भारत माता के चित्र का पूजन करवाकर कार्यक्रम प्रारंभ किया। मुख्य वक्ता ममता शर्मा ने मंदिर परिसर को पॉलिथीन मुक्त करने के लिए पॉलिथीन के दुष्प्रभाव को बतलाया। भक्तों को मंदिर परिसर में पॉलिथीन न लाने का संकल्प करवाया। गतिविधि द्वारा तैयार किए पूजन के थैलों का निशुल्क वितरण करके कार्यक्रम का समापन किया। साथ ही मनोहर घाट मंदिर परिसर में बर्तन बैंक का शुभारंभ किया। बर्तन बैंक में 200 स्टील के गिलास भरत पोरवाल द्वारा, 100 थाली ममता शर्मा, 100 थाली समन्वय मानस मंडल समिति द्वारा भेंट करने की घोषणा की। बर्तन बैंक से मंदिर परिसर में होने वाले आयोजन भोजन कार्यक्रम में यह बर्तन निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। मंदिर परिसर को प्लास्टिक मुक्त करने की घोषणा की। कार्यक्रम में मनोज शर्मा डायरेक्टर नागरिक बैंक विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ और समापन ओमप्रकाश गौतम पर्यावरण नगर संयोजक ने मंत्रोच्चारण और शांति पाठ के साथ किया।


