लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने जागरूक किया

भास्कर न्यूज | बालोद जिले में 31 जनवरी तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का गुरुवार को शुभारंभ कलेक्टर दिव्या मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने किया। इस अवसर पर यातायात जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सड़क सुरक्षा माह के पहले दिन जिला पुलिस बल ने हेलमेट रैली निकाली। लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। सड़क सुरक्षा मितानों को बिल्ला वितरित कर लोगों को नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया। अतिथियों ने सेल्फी विथ हेलमेट की थीम के तहत हेलमेट पहनकर संदेश भी दिया। सड़क सुरक्षा माह में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। स्कूली बच्चों का निबंध लेखन, चित्रकला और स्लोगन प्रतियोगिता, एनसीसी,स्काउट गाइड बच्चों के साथ गुलाब फूल भेंट कार्यक्रम, वाहन चालकों की स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच, स्कूली बस और एंबुलेंस का चेकिंग शिविर, लर्निंग लाइसेंस शिविर लगाया जाएगा। इस अवसर पर एसपी योगेश कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक एवं अजय किशोर लकड़ा पदमश्री शमशाद बेगम, उप पुलिस अधीक्षक बोनीफॉस एक्का, देवांशसिंह राठौर सहित महिला कमांडो, एनएसएस, एनसीसी के छात्र शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *