बीएन कॉलेज ग्राउंड पर चल रहे ट्रेड फेयर में बुधवार को शहर के लोगों ने अपने पसंदीदा उत्पादों की खरीदारी कर नया साल मनाया। फेयर में सर्दी के उत्पाद सबसे ज्यादा पसंद किए गए। मेला संचालक प्रकाश शर्मा ने बताया कि 5 जनवरी तक होने वाले फेयर का आयोजन दैनिक भास्कर की मीडिया पार्टनरशिप में हो रहा है। इस बार फेयर में खास तौर पर नई डिजाइनों के कपड़े, हस्तशिल्प के उत्पाद, सूती व खादी वस्त्रों की नई वेरायटी उपलब्ध है। साथ ही बच्चों के खेल जोन में कई झूले व चकरी लगाए गए है। इसके साथ ही जर्मनी के डोम में इलेक्ट्रॉनिक, सारंगपुर के फर्नीचर, कश्मीरी शॉल, खाने पीने के चटपटे व्यंजन, वूलन कपड़े, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, फैशन परिधान, गारमेंट्स, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट आदि की स्टॉल्स लगाई गई है जो कि सभी तरह के उत्पाद मौजूद है।


