लोग पेपर बैग या थैलों का उपयोग करेंगे तो प्रदूषण कम होगा: प्राचार्य

जेवरतला रोड| शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टटेंगा में प्लास्टिक मुक्त भारत थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और लोगों में जागरूकता लाना था। प्रतियोगिता में विद्यालय के 27 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्राचार्य आरके देवांगन ने कहा कि ऐसे प्रयासों से समाज में चेतना आएगी। लोग प्लास्टिक की जगह पेपर बैग या थैलों का उपयोग करेंगे। इससे प्रदूषण कम होगा। यूथ एंड इको क्लब के प्रभारी व्याख्याता अजय पाठक ने कहा कि आज स्वच्छ पर्यावरण का सबसे बड़ा दुश्मन प्लास्टिक है। इससे इंसान ही नहीं, जानवर भी मर रहे हैं। प्रतियोगिता के निर्णायक रेशमी साहू और पवन सिन्हा थे। कक्षा 11वीं की यामिनी ने प्रथम, 12वीं की प्रियंका ने द्वितीय और 10वीं के डेविड ने तृतीय स्थान पाया। अन्य सभी विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिए गए। इसमें चंद्रमणि वासनिक, हेपशिबा एंथोनी, रीना बोरकर, वेद प्रकाश साहू, चंद्र प्रकाश सोनबोइर और अनुराधा खरे ने सहयोग दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *