लोन की किश्त नहीं चुका पाने पर की आत्महत्या:बच्चे को चाची के पास छोड़ घर में महिला ने लगाई फांसी, फंदे से लटकी मिली लाश

गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। टोटाम्बी गांव की 24 वर्षीय कविता यादव ने मंगलवार को अपने घर में फांसी लगा ली। घटना के दिन कविता सुबह अपने 6 महीने के बच्चे को चाची सास रोशनी देवी के पास छोड़कर दवा लेने जाने की बात कहकर गई थी। कुछ देर बाद जब रोशनी देवी उसके घर गईं, तो मुख्य द्वार बंद मिला। पाइप से तौलिए के सहारे फंदे से लटकी हुई थी एक पड़ोसी के बच्चे ने घर के अंदर झांककर देखा तो कविता छत में लगे पाइप से तौलिए के सहारे लटकी हुई थी। सूचना मिलते ही घाघरा थाना प्रभारी पुनीत मिंज मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला भेज दिया गया है। लोन की किश्तें चुकाने में परेशानी आ रही थी मृतका के जेठ सोनू कुमार के अनुसार, कविता को सरकारी आवास मिला था। उसने माइक्रोफाइनेंस कंपनी से लोन लेकर घर का निर्माण कराया था। आत्मनिर्भर बनने के लिए किराना दुकान और सिलाई मशीन भी खरीदी थी, लेकिन लोन की किश्तें चुकाने में परेशानी आ रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *