भास्कर न्यूज | कामडारा लोयंगा बाजारटांड़ के निकट कृषि और वनोपज उत्पादों के निकासी व शुद्धिकरण के लिए करोड़ों रुपए की लागत से बनी भवन के बाहर घटिया पेवर ब्लॉक बिछाया जा रहा है। साथ की काम में अनियमितता बरती जा रही है। पेवर ब्लॉक को यदि पांच फीट उपर उछाल कर छोड़ दिया जाए तो स्वतः गिरकर टूट जाएगा। इधर, ग्रामीणों का आरोप है कि घटिया काली ईंट का उपयोग करते हुए निर्माण कार्य को जल्द समाप्त कर दिया गया है। जिसके कारण करोड़ों रुपए की लागत से बनी उक्त भवन में गुणवत्ता की कमी देखी जा सकती है। बताया कि निर्माण के दौरान निरीक्षण को लेकर जिले के अधिकारियों ने कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई। इधर, इस संदर्भ में कामडारा के जिला परिषद सदस्य दीपक कंडुलना से बातचीत की गई, तो उन्होंने कहा कि इस मामले की उपायुक्त से की जाएगी। वहीं जांच की मांग भी की जाएगी। इधर, कामडारा बीडीओ जोसेफ कंडुलना ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराते हुए उपायुक्त को पत्र प्रेषित कर जानकारी दी जाएगी। दिशा निर्देश प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


