लोयाबाद हाइवा लूट का 24 घंटे में खुलासा:पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर वाहन बरामद किया

धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र में हुए हाइवा लूटकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे एकड़ा शिव मंदिर के पास से अज्ञात अपराधियों ने ड्राइवर के साथ मारपीट कर हाइवा लूट लिया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लूटा गया हाइवा बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में दो अपराधियों उज्जवल कुमार (जहानाबाद) और राकेश कुमार सिंह (धनबाद) को गिरफ्तार किया है। उनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *