लोरमी में अरुण साव ने 57वां जन्मदिन मनाया:बोले-आपका आशीर्वाद मेरे लिए ऊर्जा, क्षमता और हौसला बढ़ाने वाला

उपमुख्यमंत्री और लोरमी विधायक अरुण साव का 57वां जन्मदिन मंगलवार को लोरमी में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की जनता और पार्टी संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपने विधायक का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया। बिलासपुर के रास्ते लोरमी पहुंचे डिप्टी सीएम साव का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। उनके स्वागत का सिलसिला राम्हेपुर से शुरू होकर हटरी चौक, मुंगेली चौक, पुराना बस स्टैंड और जनपद पंचायत कार्यालय तक चला। विभिन्न संगठनों, समाजों और लोगों ने उनका अभिनंदन किया और केक काटा। इसके बाद लोरमी के हाईस्कूल मैदान में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर डिप्टी सीएम साव को बधाई दी। स्वागत समारोह में राइसमिल एसोसिएशन की ओर से नितेश अग्रवाल ने मुंगेली चौक पर उनका अभिनंदन किया। नगरपालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा और सभापति विश्वास दुबे ने पार्षदों के साथ परिषद की ओर से स्वागत किया। जनपद पंचायत कार्यालय के सामने जनपद अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह के नेतृत्व में उन्हें महामाला पहनाकर भव्य आतिशी स्वागत किया गया। प्रदेश में लोरमी की एक अलग पहचान विशाल सभा को संबोधित करते हुए अरुण साव ने कहा कि यह उनके लिए एक यादगार पल है। उन्होंने कहा, “मैं अपने परिवारजनों के बीच आया हूं। जिस उत्साह, खुशी और आदर के साथ आपने आशीर्वाद दिया है, यह मेरे लिए जीवनभर याद रहने वाला पल है।” उन्होंने लोरमी की जनता के आशीर्वाद को अपनी ऊर्जा, क्षमता और हौसला बढ़ाने वाला बताया। डिप्टी सीएम साव ने लोरमी को अपना परिवार बताते हुए कहा कि विधायक बनने के बाद से वे लोरमी के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में लोरमी की एक अलग पहचान बन गई है। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं की सराहना करते हुए बताया कि यूपीएससी परीक्षा में लोरमी के 6 युवाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। अरुण साव ने किया पूर्ववर्ती सरकार को उखाड़ने का शंखनाद विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा, यहां की जनता बेहद प्यार करने वाली है, जिसको भी मिलती है, बहुत ज्यादा मिलता है। अरुण साव बिजली, पानी, सड़क, सिचाई, स्वास्थ्य के लिए कार्य कर है, लोरमी के लिय बड़े कार्य ला रहे है। यहां के अलावा हमारे क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में विकास कार्यों के लिए दिल खोलकर निर्माण कार्यों के लिये राशि स्वीकृत करते हैं। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि आज जिनका जन्म दिवस है, वे छग में परिवर्तन की सूर्योदय के इतिहास लिखने वाले व्यक्ति है। पूर्ववर्ती सरकार प्रदेश में उखाड़ने का शंखनाद करने वाले अरुण साव थे। आज सुशासन के रथ में सवार होकर विकास की गति को गति दे रहें है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *