लोरमी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां पूरी:20 फरवरी को होगी वोटिंग, एक दिन पहले बंटेगी मतदान सामग्री

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के द्वितीय चरण की तैयारियां पूरी हो गई हैं। लोरमी जनपद पंचायत क्षेत्र में 20 फरवरी को मतदान होगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पांडेय ने लोरमी के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सारधा का निरीक्षण किया। यहां मतदान सामग्री वितरण और वापसी केन्द्र बनाया गया है। सीईओ ने सुविधाओं का जायजा लिया कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव के निर्देश पर सीईओ ने सभी व्यवस्थाओं की जांच की। इनमें वाहन पार्किंग, पेयजल, भोजन व्यवस्था, बिजली और साउंड सिस्टम शामिल हैं। साथ ही मतदान दल के मिलान स्थल और बैठक व्यवस्था के लिए भी अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। मतदान दलों को 19 फरवरी को सुबह 7 बजे सामग्री दी जाएगी। इसके बाद वे अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे। मतदान समाप्त होने के बाद संबंधित केंद्रों में ही मतगणना होगी। फिर मतदान दल सारधा-लोरमी केंद्र पर लौटेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *