छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में स्थित अचानकमार टाइगर रिजर्व (ATR) के कोर एरिया में 4 हथियारबंद युवक घुस गए। वहां फायरिंग करते हुए वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। प्रतिबंधित क्षेत्र में युवकों ने आग भी जलाई। दबंग और शिकारी के अंदाज में पोज मारकर फोटो खिंचवाई। वायरल वीडियो में म्यूजिक और पुलिस सायरन बजते भी सुनाई दे रहा है। मामला संज्ञान में आने के बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए बैरियर गार्ड को हटा दिया है। रेंजर को नोटिस जारी किया है। वहीं वन विभाग ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक नाबालिग आरोपी फरार है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अजीत दास (26), अनिकेत मौर्य (27), विक्रांत वैष्णव (32) शामिल है। आरोपियों से 2 एयर राइफल और एक टाटा सफारी वाहन जब्त किया गया है। अजीत दास लोरमी राजघराने का बेटा है। विक्रांत वैष्णव अजीत का जीजा है। बाकी आरोपी उसके दोस्त बताए जा रहे हैं। जब्त की गई टाटा सफारी गाड़ी अजीत दास की है। जानकारी के मुताबिक आरोपी अक्सर ATR के कोर जोन में जाते थे, लेकिन इस बार रीलबाजी के चक्कर में फंस गए। पहले देखिए ये तस्वीरें- जांच नाके पर भी की दबंगई वायरल वीडियो के मुताबिक 4 हथियारबंद युवकों ने जांच नाके में भी दबंगई करते हुए शूट किया है। जिस नाबालिग युवक ने वीडियो शूट किया है वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। हालांकि, वीडियो में दिख रहे तीनों युवकों को पकड़ा गया है। वीडियो वायरल होने के बाद वन्यजीव प्रेमियों ने नाराजगी जताई है। बता दें कि एक जनवरी से अचानकमार टाइगर रिजर्व के कोर जोन में घूमने आने वाले सैलानियों की संख्या काफी बढ़ गई है। बफर को छोड़कर कोर जोन में शाकाहारी और मांसाहारी वन्यप्राणियों के अलावा टाइगर भी हैं। जानकारी के अनुसार सुरही और जाखड़बांधा वन परिक्षेत्र के कोर जोन में ये वीडियो बनाया गया है। वीडियो में युवक बेखौफ होकर फायरिंग करते दिख रहे हैं, जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन है। बैरियर गार्ड को भी हटाया गया पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद एक बैरियर गार्ड को हटा दिया गया है, जबकि एक रेंजर को नोटिस जारी किया गया है। हथियार लेकर कैसे घुसे, इसकी जांच होगी? पूरे मामले में अचानकमार टाइगर रिजर्व प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। यह जांच का विषय है कि हथियारबंद युवक एटीआर के कोर एरिया में हथियारों के साथ कैसे प्रवेश कर गए। उनकी जांच क्यों नहीं की गई। जिम्मेदार अधिकारी इस मामले पर मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। ………………………. क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… रईसजादों ने NH किया जाम…FIR के बजाय जुर्माना: 6 युवकों का लाइसेंस सस्पेंड, लेकिन नाम नहीं बताए; बीच सड़क कारें खड़ी कर वीडियो शूट करवाया था छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कुछ रसूखदार लड़कों ने बीच सड़क लग्जरी कारें खड़ी कर नेशनल हाईवे-130 को जाम कर दिया। ड्रोन से वीडियो शूट कर नई कार खरीदने का जश्न मनाया। जिससे लोग परेशान होते रहे। रईसजादों पर FIR के बजाय सिर्फ जुर्माने की कार्रवाई की गई है। पढ़ें पूरी खबर…


