लोरमी शिवघाट में नर्मदा जयंती उत्सव:मंदिर में हुई महाआरती, बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, 115 साल पुराना है टेम्पल

मुंगेली जिले के लोरमी स्थित प्रसिद्ध शिवघाट के नर्मदा मंदिर में आज नर्मदा जयंती मनाई गई। इस अवसर पर नर्मदा माता की महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यह उत्सव गौरकापा आश्रम के महंत विवेकगिरी गोस्वामी के सान्निध्य में आयोजित किया गया। जयंती समारोह में गाजे-बाजे के साथ विशेष पूजा-अर्चना की गई। दूर-दराज से भी कई संत-महात्मा और श्रद्धालु इस कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। शिवघाट स्थित यह नर्मदा मंदिर लगभग 115 वर्ष पुराना है। मान्यता है कि यहां महान तपस्वी संत झिथरा बाबा की तपस्या से मां नर्मदा का उद्गम हुआ था, जिसे बाद में एक कुंड का स्वरूप दिया गया। तब से हर वर्ष नर्मदा जयंती पर यहां बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते हैं। यह स्थल हजारों लोगों की आस्था का एक बड़ा केंद्र है। मंदिर के समीप से ही इस इलाके की जीवनदायिनी मानी जाने वाली मनियारी नदी भी प्रवाहित होती है, जिसके पास ही मां नर्मदा का यह अतिप्राचीन सिद्ध मंदिर स्थित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *