लोस और विस चुनाव की तर्ज पर बनाए थे आदर्श मतदान केन्द्र

भास्कर न्यूज । बेमेतरा लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तर्ज पर सभी निकाय क्षेत्र में आदर्श मतदान केन्द्र बनाए गए थे। इन केन्द्रों में विशेष तौर पर सजावट की गई थी, जो मतदाता व अन्य लोगों को आकर्षित कर रहीं थी। कन्या शाला स्कूल में स्थापित आदर्श मतदान केंद्र पर सुबह 7:45 बजे से मतदाताओं की भीड़ उमड़ने लगी। मतदाता शांतिपूर्ण ढंग से लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किए। निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए यहां पर विशेष व्यवस्थाएं की गई। बूथों में मतदाताओं के लिए छाया व पीने के पानी की समुचित व्यवस्था की गई। दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष रूप से व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे उनके लिए मतदान करना सरल व सुविधाजनक हो सके। इसके साथ ही सभी मतदाताओं के बैठने के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी को कोई असुविधा न हो। नगरीय निकाय निर्वाचन में मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए है। प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध किए गए थे ताकि मतदान केंद्रों में कोई दिक्कत न आए। सभी केन्द्रों में निरीक्षण करने पहुंचते रहे अफसर जिले में इस चुनाव को लेकर कुल 171 मतदान केन्द्र बनाए गए थे, जिसमें सबसे ज्यादा बेमेतरा शहर में 36 मतदान केन्द्र थे। इन मतदान केन्द्र में जानकारी लेने के लिए अधिकारी पहुंचते रहे। सभी मतदान केंद्र पर सुरक्षा व व्यवस्था का निरीक्षण किया, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। उपजिला निर्वाचन अधिकारी अंकिता गर्ग, संयुक्त कलेक्टर दीप्ति वर्मा, एसडीएम दिव्या पोटाई समेत अन्य अधिकारियों ने मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया। मंगलवार को अफसर दिनभर अलर्ट रहे। इस कारण शांतिपूर्ण मतदान हुआ। बेमेतरा. इस मतदान केन्द्र में मतदाताओं के लिए बैठने की व्यवस्था थी। मतदान केंद्रों के आसपास लगी रही लोगों की भीड़ नगरीय निकाय चुनाव के दौरान सभी मतदान केन्द्र के आसपास प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की भीड़ लगी रहीं। अधिकांश केन्द्र के आसपास कांग्रेस, भाजपा समेत अन्य प्रत्याशियों ने अपने-अपने अलग से काउंटर बनाए गए थे। इन काउंटर में मतदाता को उनकी पर्ची संबंधित जानकारी दी जा रहीं थी। वैसे ज्यादातर मतदाता को अपने भाग संख्या के बारे में पहले से ही जानकारी थी। कुछ मतदाता तो राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर द्वारा ऑनलाइन जनरेटेड मतदाता पहचान पर्ची को लेकर पहुंचे हुए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *